Live Updates

UP Breaking News Live: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह को लेकर अपना फैसला सुरक्षित किया

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय की आज लखनऊ में अंत्यष्टि की जाएगी. सहारा शहर से शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिगत जनगणना, लोकतंत्र बचाओ एवं संविधान बचाओ जागरूकता के लिए सामाजिक न्याय यात्रा को आज रवाना करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर अपना फैसला सुरक्षित किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है.अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह पर कहा कि मैंने इस मामले में एक आवेदन दिया है कि शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वेक्षण, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जानी चाहिए और तीन सदस्यीय अधिवक्ता पैनल का गठन किया जाना चाहिए.” .दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है…हम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जब वे आदेश देंगे तो हमें आगे का रास्ता समझ आएगा.

निर्यातक और उपभोक्ता यूपी पवेलियन में जाकर UP के उत्पादों को पसंद करेंगे :CM योगी

दिल्ली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए. यूपी दिवस पर यूपी पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर कहते हैं कि ” मुझे विश्वास है कि इस भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी खरीदार, निर्यातक और उपभोक्ता यूपी पवेलियन में जाकर उत्तर प्रदेश के उत्पादों को पसंद करेंगे. मैं सभी को और प्रदर्शकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं.

वजीहुद्दीन ही आईएसआईएस (ISIS) का मुख्य आतंकवादी : एटीएस सूत्र

एटीएस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वजीहुद्दीन ही आईएसआईएस (ISIS) का मुख्य आतंकवादी है. वजीहुद्दीन ही छात्रों को आतंकवादी बनाने की ट्रेनिंग दे रहा था. वह भारत में ISIS के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर की तरह काम कर रहा था. उससे अब्दुल्ला अर्शलान, माज बिन तारिक भी मिले थे. वजीहुद्दीन शरजील इमाम के संपर्क में भी था.

प्रदूषण : सुबह की सैर करने वालों को सांस लेने में हो रही कठिनाई

गाजियाबाद में सुबह की सैर करने वाले एक व्यक्ति का कहना है, “…हमें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, और हमें सांस लेने में कठिनाई हो रही है. वरिष्ठ नागरिकों को अधिक परेशानी हो रही है.

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर गायक समर सिंह जेल से रिहा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में कई महीनों से जेल में बंद गायक समर सिंह की गुरुवार को वाराणसी जेल से रिहाई हुई. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद समर सिंह के रिहा होने पर बाहर समर्थकों ने स्वागत किया. गायक समर सिंह करीब 7 महीने बाद जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने खुशी जताई है.

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अखिलेश के निर्देश पर दे रहे बयान

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयानों पर यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है, “जिस आदमी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है. जो कुछ भी हो रहा है वह समाजवादी पार्टी में नेतृत्व के आदेश पर हो रहा है. सनातन के खिलाफ दुर्व्यवहार के मामले में अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्म की इस तरह की बातें कही जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola