UP Breaking News Live : इटावा ट्रेन अग्निकांड पर CPRO, NCR हिमांशु शेखर उपाध्याय क्या बोले …
UP Breaking News Live Updates in Hindi: भारत के मशहूर कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
इटावा ट्रेन अग्निकांड पर CPRO, NCR हिमांशु शेखर उपाध्याय क्या बोले …
उत्तर प्रदेश: इटावा ट्रेन अग्निकांड पर CPRO, NCR हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, “… ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगी थी… आग को बुझा लिया गया है और एक बोगी को अलग करवा दिया गया है जिसमें आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने में हमें सफलता मिल गई है। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की सुविधा करवाई जा रही है… अभी घायलों की जानकारी
नयी दिल्ली से आ रही ट्रेन में लगी आग, हेल्पलाइन नंबर जारी
दरभंगा. नयी दिल्ली से दरभंगा आ रही ट्रेन में आग लगने की घटना को लेकर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसमें समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से समस्तीपुर के लिए 8102918840 व दरभंगा के लिए 8102918508 नंबर जारी किया है. इस पर ट्रेन के संबंध में लोग जानकारी ले सकते हैं.
नई दिल्ली से दरभंगा जा रही दरभंगा एक्सप्रेस इटावा में बर्निंग ट्रेन बनी, S-1 कोच पूरी तरह आग में जल गया, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
टूंडला-कानपुर रेल खंड में बुधवार को नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जा रही नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के एस 1 कोच में इटावा से करीब 10 किमी आगे आग लग गई. S-1 कोच पूरी तरह से जल गया है. सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 6 बजे करीब 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ट्रेन में धुआं उठता देखकर यात्री कूदने लगे. इस तरह यात्रियों ने अपनी जान बचाई. जिस कोच में आग लगी है उसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे.
मिर्जापुर में 12168 लोकमान्य तिलक के डिब्बे से धुआं निकलने से हड़कंप
मिर्जापुर में 12168 लोकमान्य तिलक के डिब्बे से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया. यह धुंआ ट्रेन के जनरल डिब्बे के पहियों के पास निकल रहा था. ट्रेन में धुआं देखकर लोकमान्य तिलक ट्रेन को रोक लिया गया. बताया जा रहा है कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन के पहिये से धुआं निकला था. इस घटना के कारण ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन पर 19 मिनट खड़ी रही .
सहारा श्री सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहारा शहर पहुंचे
सहारा श्री सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहारा शहर पहुंचे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यहां श्रद्धांजलि दी और सहारा परिवार को ढांढस बंधाया.
सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ के सहारा शहर स्थित आवास पर पहुंचा
सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ के सहारा शहर स्थित आवास पर पहुंच गया है. यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. भारी संख्या में उनके चाहने वाले सहारा शहर पहुंचे हैं. गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा. लखनऊ के भैसाकुंड में होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए