Live Updates

UP Breaking News Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मथुरा में किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दर्शन

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर स्थित ओपन थियेटर में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भीम सरोवर में 11000 दीये जलाए जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मथुरा में किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दर्शन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन किए. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाई.

इंस्पेक्टर सतीश कुमार हत्याकांड, मृतक का हुआ अंतिम संस्कार

लखनऊ में हुए इंस्पेक्टर सतीश कुमार हत्याकांड मामले में मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया. मृतक सतीश कुमार को उनके आवास पर पीएसी के जवानों ने सलामी दी.

वास्तविक अर्थों में आपकी पत्नी आपके घर की लक्ष्मी है- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

सीएम योगी गोरखपुर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल

देवरिया में पराली के धुएं की वजह से रोकी गई शहीद एक्सप्रेस, अचानक बजने लगा अलार्म

देवरिया में पराली के धुएं की वजह से गौरी बाजार के रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ गया. ट्रेन की AC बोगियों में अचानक अलार्म बजने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैलने से अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन ड्राइवर ने अलार्म को ठीककर ट्रेन को आगे बढ़ाया है.

नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री हुई बंद

भारतीय रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों के साथ अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है. 13 नवंबर से इन दोनों स्थानों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री नहीं होगी. यह प्रतिबंध 18 नवंबर तक प्रभावी रहेगा. केवल वृद्ध, अशिक्षित और महिला यात्रियों आदि की सहायता के लिए स्टेशनों पर आने वाले व्यक्ति जो अपनी सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola