Live Updates

UP Breaking Live: कानपुर में कहासुनी के बाद 7वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है. सीएम योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

कहासुनी के बाद 7 वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के ग्वालटोली थाना अंतर्गत खलासी लाइन सब्जी मंडी में कहासुनी के बाद अज्ञात हमलावरों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस किशोर को लेकर उर्सला अस्पताल ले गई.जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित के दिया.वही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है.घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

सीतापुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीतापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 2 साल पहले मृतका का विवाह हुआ था. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कलह, मारपीट होती रहती थी. वहीं घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है. यह घटना पिसावां थाना क्षेत्र के जहांसापुर की बतायी जा रही है.

मुरादाबाद के मदरसे में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

मुरादाबाद के मदरसे में सीएम योगी का जन्मदिन मनाया गया. मदरसे की लड़कियों ने केक काटकर जश्न मनाया. इसके बाद दर्जनों लड़कियों ने मौलाना के साथ सीएम योगी के नाम का तैयार केक काटा. मैनाठेर स्थित मदरसे में जन्मदिन मनाया गया.

लखनऊ में आंधी से इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, कुछ लोगों के दबे होने की सूचना

यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. लखनऊ में आंधी से इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिर गया है. कुछ लोगों के दबे होने की सूचना आ रही है. दबे हुए लोग मदद की गुहार लगा रहे है. इस घटना का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्पेशल DG LO प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद है. दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल क्रेन की मदद ली जा रही है.

बाराबंकी में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच भिड़ंत, पांच लोग घायल

बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गयी. हादसे में ई-रिक्शा सवार 5 लोग घायल है. वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है. यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आलापुर की है.

सपा विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की सजा

गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर सपा विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की सजा मिली है. इसके साथ ही कोर्ट ने वीरेंद्र पर 200 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. सीजेएम न्यायालय ने विधायक को यह सजा सुनाई है. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सजा सुनाई है. 60 दिनों के अंदर सजा के खिलाफ अपील करनी होगी. वीरेंद्र यादव जंगीपुर से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola