Live Updates

UP Breaking News Live:भाजपा को हराने के लिए मैं यूपी आया, अपने लिए कुछ नहीं चाहिए : नीतीश कुमार

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. जबकि दूसरी ओर आज से बीजेपी प्रचार अभियान शुरू कर रही है. प्रचार अभियान में विजय रथ रवाना किया जाएगा. आज सीएम सहारनपुर,शामली,अमरोहा में जनसभा करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

 भाजपा को हराने के लिए मैं यूपी आया, अपने लिए कुछ नहीं चाहिए : नीतीश कुमार

UP Breaking News Live:भाजपा को हराने के लिए मैं यूपी आया, अपने लिए कुछ नहीं चाहिए : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में यह बात दोहरायी है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. भाजपा देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में है. काम की जगह प्रचार हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा विपक्ष के लेागों से बातचीत पहले से ही हो रही है. आज भी बातचीत हुई है.

कड़ा धाम दर्शन करने के बाद लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की मौत

कड़ा धाम दर्शन करने के बाद लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की ट्रक से टक्कर हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई.

बिहार के CM नीतीश कुमार डिप्टी CM तेजस्वी के साथ अखिलेश यादव से मिलने सपा आफिस पहुंचे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लखनऊ दौरे पर हैं. दोनों नेता सपा कार्यालय पहुंच गये हैं. यहां उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होगी. सपा कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे. साथ में तेजस्वी यादव भी रहेंगे.

जल्दी गिरफ्तार होंगे गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन : एडीजी STF

यूपी एसटीएफ के चीफ एडिशनल डीजीपी अमिताभ यश ने कहा है कि 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को जल्द गिरफ्तार करने की उम्मीद है. गुड्डू मुस्लिम शूटर है.वह समाज के लिए खतरा है. शाइस्ता परवीन पूरी साजिश में शामिल थी वह भी स्वतंत्र रूप से अपराध करने में सक्षम है.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल 2023 को जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद (UPMSP) ने जानकारी दी है. कल 01 बजकर 30 मिनट पर हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

UP Breaking News Live:भाजपा को हराने के लिए मैं यूपी आया, अपने लिए कुछ नहीं चाहिए : नीतीश कुमार

सपा सीट से महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेयी ने किया नामांकन

कानपुर नगर निगम में सपा सीट से महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेयी ने आज दोबारा नामांकन किया. इनके पति अमिताभ बाजपेई और कैंट विधायक हसन रूमी और सपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की अबकी बार नगर निगम को बंटी टैक्स से निजात दिलाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola