Live Updates

UP Breaking News Live: ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी के सभी जिलों से दिल्ली के लिए 93 बसें चलेंगी. सीएम योगी आज बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली से कम दूरी वाले जिलों से एक-एक बस चलेंगी. दिल्ली से दूर वाले सभी जिलों में दो-दो बसें चलेंगी. राजधानी एक्सप्रेस का किराया 10 फीसदी अधिक होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार. ये सभी कासा ग्रांड सोसाइटी में बिना वीजा रह रहे थे. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. संबंधित विदेशियों के बारे में उनके देश के दूतावास को भी सूचित किया जा रहा है.

आगरा के इटोरा मनोहर धाम में शव मिलने से सनसनी, संचालक फरार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के इटोरा मनोहर धाम में शव मिलने से सनसनी फैल गई.नशा मुक्ति केंद्र के बेसमेंट में शव मिला है. नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फरार हो गए हैं.संकट मोचन बृद्धा आश्रम एवं नशा मुक्ति केंद के नाम से चला रहे थे आश्रम. आश्रम में करीब 17 नशा मुक्ति वाले लोगों को भर्ती कर रखा था. आश्रम के लोगों की सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस जांच में जुटी है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा,  मछली मारने साथ-साथ नदी में उतरा ग्रामीण डूबा, ग्राम प्रधान के पति की सूझबूझ से बची बेटे की जान

. जैसा प्रायः होता था, ग्रामीण मछली मारने के लिए अपने बेटे के साथ नदी में उतरा था. अचानक गहरे पानी में वह डूब गया. ग्राम प्रधान के पति के साहस और सूझबूझ से बेटे की जान बच गई. ग्रामीण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के खैरहा गांव में दियरा राजघाट के पास घटी. सूचना पर आई पुलिस ने नदी से निकाले गए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गाजियाबाद में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर, 2 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी मोनू उर्फ विशाल चौधरी को पुलिस ने मार गिराया. वो मुरादनगर के मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल, बिजली ठेकेदार नवीन भारद्वाज हत्याकांड में शामिल था. इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गये हैं.

गोरखपुर के 5 सीएचसी पर पीकू का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ���दित्यनाथ रविवार (4 जून) को बाल स्वास्थ्य रक्षण के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए गोरखपुर के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, सहजनवा, पाली, बांसगांव व हरनही पर अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का उद्घाटन करेंगे.

मुस्लिम लड़के ने नाबालिग लड़की को भगा कर शादी की, गिरफ्तार

उ.प्र के शाहजहांपुर में एक मुस्लिम लड़के द्वारा नाबालिग लड़की को भगा कर उससे शादी करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. ASP सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया, “लड़की के परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को बरामद कर लिया गया है. लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है. अभियुक्त फहीम खान को गिरफ़्तार कर लिया गया है. साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola