UP Breaking News Live: संभल में पटाखा गोदाम में विस्फोट से मचा हड़कंप, 1 बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगी. स्मृति ईरानी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेले में शामिल होंगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

एटा में शादी समारोह में मिठाई खाने से बाराती फूड प्वॉइजनिंग के हुए शिकार

एटा में थाना जैथरा के गांव पुष्सारी में कल बारात आई थी. जिसमें मिठाई खाने से 60 से 70 लोग फूड प्वॉइजनिंग शिकार हो गए हैं. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है.

संभल में पटाखा गोदाम में विस्फोट से मचा हड़कंप, 1 बच्ची की मौत

संभल के गन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक आतिशबाजी गोदाम अचानक विस्फोट हो गया. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जिसमें 1 बच्ची की मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर रेस्क्यू जारी है. कई लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. यह आतिशबाजी गोदाम घनी आबादी के बीच बना था. वहीं अब प्रशासन के तरफ से गोदाम को दी गई NOC पर सवाल खड़े हो रहे.

गोंडा में रोडवेज बस से टकराई बाइक, तीन की मौत

गोंडा में कोतवाली देहात के पंडरी कृपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है. रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही दो की मौत हो गई. वहीं एक की अस्पताल में मौत हुई है. एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों कहीं जा रहे थे.

वृंदावन में प्रेम मंदिर के गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग की टीम पहुंची

मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर के गोदाम में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक मंदिर के जिस गोदाम में आग लगी है, वहां पर मूर्तियां बनाने का काम होता था. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है. मंदिर प्रशासन द्वारा किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा.

अम्बेडकरनगर में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या

अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाने के चांडीपुर कला गांव में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर चाचा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

कानपुर देहात में शराब के नशे में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म

कानपुर में मंदबुद्धि युवती से दो युवकों ने शराब के नशे में खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने उन्हें देखा शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग निकले. ये घटना शिवली कोतवाली के बैरी सवाई गांव की है. एएसपी राजेश पांडेय ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास चौराहे पर चार पांच दिन से घूम रही है. मंगलवार को शराब के नशे में गांव के नरेंद्र कश्यप व उसका साथी रामकेश चौरसिया उसे खेत में ले गए. वहां दोनों ने दुष्कर्म किया. युवती के चीखने की आवाजें सुन ग्रामीण पहुंचे तो दोनों भाग गए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola