UP Breaking News Live: बरेली का चौपला चौराहा मणिनाथ- बीसलपुर गणेश चौराहा होगा
UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज यानी 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने भी नोएडा में योग किया. वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने भी योग दिवस के खास अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बरेली का चौपला चौराहा मणिनाथ- बीसलपुर गणेश चौराहा होगा
उत्तर प्रदेश के बरेली के चौराहों को बदलने का सिलसिला कायम है. बुधवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों को जोड़ने, और नाथ कॉरिडोर को लेकर सांसद, विधायक, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
सीएम योगी बलिया में बोले- किसानों के उत्पाद विदेश पहुंचाएगी यूपी सरकार, सीएम
सीएम योगी ने बलिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अन्नदाता किसानों से कहूंगा कि आपकी सब्जी, दाल, आपके द्वारा उत्पादित कोई भी वस्तु हो, उसको प्रदेश-देश और दुनिया के मार्केट में पहुंचाने का कार्य यूपी सरकार करेगी.
प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर जान दी
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी फांसी के फंदे कर लटककर खुदकुशी कर ली. मृतक जियो मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर था. उसकी दो दिन पूर्व प्रेमिका से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी.मगर, अब प्रेमी ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी.इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है.
सीएम योगी ने बलिया में ₹3,638.25 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद बलिया में ₹3,638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्रीगण मौजूद रहे. थोड़ी देर में सीएम सभा को संबोधित करेंगे.
जी
अयोध्या में कार सवार नकाबपोशों ने निजी गौशाला में तोड़फोड़ की
अयोध्या में कार सवार नकाबपोशों ने निजी गौशाला में तोड़फोड़ की. नकाबपोशों द्वारा गौशाला तोड़ने का वीडियो वायरल, पांच नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर, रौनाही थाना में पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर, रौनाही थाना क्षेत्र के सुरुवारी गांव का है मामला.
बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश में चलेगा अभियान
Uppcl अध्यक्ष एम देवराज ने उतरेटिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. अध्यक्ष ने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बेहतर करने के लिए ओवेरलोडेड लाइन को बदलने व चोरी रोकने के लिए अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए