UP Breaking News Live : हज़रतगंज की बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसे बच्चे सकुशल निकाले
UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज से सीएम योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. सीएम नवनिर्मित थारू जनजाति संस्कृति संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे. थारू जनजाति की संस्कृति के लिए पहला आदिवासी संग्रहालय. शाम 3.55 बजे CM योगी का हेलीकॉप्टर इमिलिया कोड़र पहुंचेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
हज़रतगंज की बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसे बच्चे, सकुशल निकाले गए
अशोक मार्ग हज़रतगंज में न्यू जनपद बिल्डिंग में लिफ्ट फंस गई है. लिफ्ट में करियर कोचिंग के 12 बच्चे फंस गए. बिल्डिंग में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस का दस्ता तत्काल बचाव कार्य में जुट गया. सभी बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया है.
जिल हिज्ज का चांद हो गया , 29 जून को होगी ईद – उल- अजहा
जिल हिज्ज का चांद हो गया है. मौलाना खालिद रशीद ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ईद उन अजहा 29 जून को होगी. मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदन एवं काजी ए शहर मौलाना खालिद रशीन फरंगी महली दइमामइ ईदगाह लखनऊ ने ऐलान किया है. आज 29 जीकादा (19 जून 2023) को जिलहिज्ज का चांद हो गया है. जिलहिज्ज की पहली तारीख 29 जून 2023 को होगी. ईद – उल अजहा (बकरईद) होगी. यह जानकारी जनरल सेक्रेट्री नई मुर्रहमान सिद्दीकी ने दी है.
मथुरा के मुड़िया पूर्णिमा मेले पर रोडवेज ने लगाई 300 अतिरिक्त बसें
27 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए आगरा रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली हैं. इस दौरान रोडवेज आगरा मथुरा के लिए करीब 300 अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है. साथ ही उत्तर प्रदेश में म���ले के लिए 1200 बसें लगाई गई है
अलीगढ़ DM ने कहा सड़कों पर न पढ़ें नमाज, थानों को निर्देश
अलीगढ़ में जिलाधिकारी ने सड़क पर नमाज न हो, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं. दरअसल सोमवार को ईद उल अजहा और श्रावण मास से पूर्व कानून व्यवस्था को लेकर धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिकों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया . वही बकरीद में कुर्बानी के बाद अवशेष को ढककर रखने के लिए कहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थारू जनजातीय संग्रहालय का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में थारू जनजातीय संग्रहालय, बलरामपुर का लोकार्पण एवं थारू जनजातीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. सीएम योगी अभी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.
किसानों के लिए लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित हो रहा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उत्पाद की ब्रांडिंग हो, सही बाजार मिले, इसके लिए लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित किया जा रहा है। एग्री मॉल में किसान सीधे अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए