UP Breaking News Live: यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम मोदी आज से वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री यहां वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही 12 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

रायबरेली में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, 2 घायल

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा में पुरानी रंजिश को लेकर घर जा रहे 2 लोगों पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला. हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़ा सेल्फ रेडकलाइज़ेड एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद तारिक अतहर आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित था. वह 395 खूनीपुर अंजुमन स्कूल के पीछे वार्ड नंबर 70 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर का निवासी है. जानकारी के मुताबिक एटीएस ने पहले नोटिस देकर उसे पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ में उसने बताया कि आईएसआईएस की बंदूके उसको आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है. वह अबू बकर अल बगदादी की वीडियो से प्रेरणा लेता था. साथ ही हिंदुस्तान में जिहाद और शरिया कानून लागू कराना चाहता है.

इटावा में करंट लगने से दरोगा की दर्दनाक तरीके से हुई मौत

इटावा जिले के चौबिया इलाके की कर्री चौकी में तैनात दरोगा विजय सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई. वे रात में करीब तीन बजे गस्त करके वापस लौटे थे. इस दौरान बाथरूम के लिए जाते वक्त पैर फिसल कर कूलर से टकरा गया, जिस कारण करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. पुलिस ने मृतक दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड किया जारी

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड किया जारी कर दिया है.अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Breaking News Live: यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार
UP Breaking News Live: यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

यूपी में 6 आईएएस अफसरों के तबादले, आलोक कुमार बने विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा

उत्तर प्रदेश में 6 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादला हुए हैं. जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें से सौम्या पांडेय को अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है. IAS बालाकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव एपीसी बने रहेंगे. उनका विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा का तबादला निरस्त किया गया है. आईएएस आलोक कुमार विशेष सचिव माध्यमिक बनाए गए हैं. वहीं लक्ष्मी एन सीडीओ कानपुर देहात बनाया गया है.

नोएडा में शराब के नशे में पिस्तौल लहराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर 63 में शराब के नशे में लोगों की ओर पिस्तौल लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. सेक्टर 63 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गुरुवार की रात को उपनिरीक्षक नीरज कुमार एक सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने व्यक्ति को शराब के नशे में धुत होकर लाइसेंसी पिस्तौल को हवा में लहराते देखा, जिससे लोग काफी डरे हुए थे. मान ने बताया कि मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने सेक्टर 55 निवासी अमित कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि व्यक्ति इतना नशे में था कि पूछताछ करने पर वह अपने घर का पता भी नहीं बता पा रहा था. उसने यह भी दावा किया था कि पिस्तौल उसकी है लेकिन जब शुक्रवार सुबह पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पिस्तौल उसके दोस्त मेरठ जिला निवासी राहुल मित्तल की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 (1), 29 तथा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola