Uttar Pradesh Breaking News Live: भाजपा ने 10 नगर निगम की सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
Uttar Pradesh Breaking News Live: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अतीक-अशरफ की हत्याकांड निराशाजनक, इसकी जांच हो. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीट पर महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम महापौर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को टिकट मिली है. मंगलेश चिकित्सा क्षेत्र के साथ- साथ समाज सेवा में भी अपनी दखल रखते हैं . गोरखपुर अनारक्षित सीट है. प्रयागराज से महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र पर पार्टी ने भरोसा जताया है. अनारक्षित सीट वाराणसी अशोक तिवारी को टिकट दिया गया है. वह भाजपा संगठन में क्षेत्रीय मंत्री हैं .
अतीक – अशरफ की गोली मारने वालों को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा
अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने रविवार की शाम को कोर्ट में पेश किया था. तीनों को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन भी दिया था.
सीएम आवास पर मीडिया प्रतिबंधित, सुरक्षा को लेकर लिया निर्णय
लखनऊ. मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया कर्मियों के जाने पर रोक लगायी गयी है. सुरक्षा की दृष्टि से यह रोक लगाने की बात सामने आयी है. किसी भी मंत्री के आवास पर जाने की भी अनुमति नहीं है. मीडिया कर्मी अब कालिदास मार्ग पर मंत्रियों के आवास के आसपास नहीं जा सकेंगे.
कानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा नहीं होगी, अनुमति रद्द
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कानपुर में होने वाली हनुमान कथा निरस्त कर दी गयी है. उपजिलाधिकारी मैथा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जिला में धारा 144 लागू होने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल न होने को आधार बनाते हुए कथा की अनुमति को निरस्त किया है. हनुमान कथा गांव रंजीतपुर में होनी थी.
अतीक अहमद- अशरफ की हत्या की जांच को रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन
अतीक अहमद- अशरफ की हत्या के मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन कर दिया गया है. सुबेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त डीजीपी और रिटायर्ड जिला जज बृजेश कुमार सोनी इसके सदस्य होंगे.
बरेली के बारादरी इलाके में फ्लोर मिल में भीषण आग लगी
बरेली के बारादरी इलाके में मिल में भीषण आग लगी है. फ्लोर मिल में आग लगने भारी नुकसान हुआ है. आसपास के इलाकों में फैल रही आग को रोकने के लिए दमकल बुलाई गयी हैं. स्थानीय लोग भी अपने स्तर से आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए