ePaper

Sawan 2023: सावन में करिये उज्जैन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू के दर्शन, आईआरसीटीसी कराएगा यात्रा

Updated at : 11 Jul 2023 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023: सावन में करिये उज्जैन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू के दर्शन, आईआरसीटीसी कराएगा यात्रा

इस यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, राम घाट (स्वयं द्वारा) ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर में महेश्वर किला, अहिल्यामाता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर और रॉयल घाट पर आरती का आनंद लें सकेंगे.

विज्ञापन

लखनऊ: आईआरसीटीसी (IRCTC Tour Package) सावन में लखनऊ से देवों के देव महादेव की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर के साथ मांडू के दर्शन के लिए हवाई यात्रा पैकेज लाया है. यह 5 रात और 6 दिन की यह यात्रा 8 अगस्त से शुरू होगी और 13 अगस्त को खत्म होगी. इसके आलावा 15 से 20 अगस्त को भी यात्रा करायी जाएगी.

लखनऊ से इंदौर फ्लाइट से जाने की व्यवस्था

आईआरसीटीसी (IRCTC Tour Package) उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से इंदौर जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था होगी. स्थानीय भ्रमण एसी वाहन से कराया जाएगा.

Also Read: UP Cabinet Decision: यूपी के लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली, कैबिनेट ने सोनभद्र में ओबरा डी परियोजना को दी मंजूरी
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

इस यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, राम घाट (स्वयं द्वारा) ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर में महेश्वर किला, अहिल्यामाता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर और रॉयल घाट पर आरती का आनंद लें सकेंगे, मांडू में मांडू रानी रूपमती मंडप, जहाजमहल, हिंडोलामहल, इको-पॉइंट, नीलकंठ मंदिर एवं इंदौर में खजराना गणेश मंदिर, लालबाग पैलेस, पितृ पर्वत एवं बिजासन मंदिर का दर्शन/भ्रमण कराया जाएगा.

तीन सितारा होटल में रुकने की व्यवस्था

अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 30750 रुपये प्रति व्यक्ति है. दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 33100 रुपये प्रति व्यक्ति है. एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 43400 रुपये प्रति व्यक्ति है. प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 26050 रुपये (बेड सहित) एवं मूल्य 18300 रुपये (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है.

ऑनलाइन भी करा सकते हैं बुकिंग

IRCTC के इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. इसमें LTC की सुविधा भी उपलब्ध है.यात्रा की बुकिंग के लिये पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये लखनऊ के 8287930911, 8287930902 और कानपुर के 8287930930, 8595924298 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola