Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें क्या है आज UP में तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलाव के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जानें आपके शहर में क्या है तेल का ताजा भाव…
Lucknow News: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के मंगलवार, 23 नवंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए और डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गये हैं.
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में भी तेल के दामों में बदलाव देखा गया. नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए दर्ज की गई, जबकि डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के दामों में को फेरबदल नहीं किया गया है.
दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.
अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्धकर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










