Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, एक क्लिक में ऐसे चेक करें तेल का भाव

Published at :03 Dec 2021 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, एक क्लिक में ऐसे चेक करें तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज 29वां दिन है, जब तेल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. आइए जानें आपके शहर में क्या है तेल का ताजा भाव...

विज्ञापन

Lucknow News: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के शुक्रवार, 3 दिसंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गये हैं, जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज 29वां दिन है जब तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत

नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. वहीं नोएडा से सटी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए, जबकि प्रतिल लीटर डीजल की कीमत 86.67 हैं, दिल्ली और नोेएडा में पेट्रोल की कीमत लगभग समान ही है.

यूपी वालों को दिल्ली में तेल भराने का फायदा?

दिल्ली से ही सटे गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.29 रुपए है, जबकि डीजल की कीमत 86.80 रुपए प्रति लीटर है. ऐेसे में आपको दिल्ली में पेट्रोल के दाम कम होने के का कोई फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि नोएडा और गाजियाबाद में भी लगभग दिल्ली के समान ही पेट्रोल के दाम हैं.

क्यों स्थिर हैं तेल के दाम?

बता दें कि अगले साल यानी 2022 में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में संभव है कि राज्य सरकारें अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट पर रोक इसी तरह जारी रख सकती हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 नवंबर 2021 को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं, दानों में वृद्धि न होने की एक वजह ये भी है.

जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्धकर सकते हैं.

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola