ePaper

UP Election 2022: पीली साड़ी वाली मैडम के साथ सेल्फी लेने की होड़, लखनऊ के इस बूथ पर दिखा खास नजारा

Updated at : 23 Feb 2022 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: पीली साड़ी वाली मैडम के साथ सेल्फी लेने की होड़, लखनऊ के इस बूथ पर दिखा खास नजारा

लखनऊ में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत वोटिंग हुई. इन सबके बीच एक बार फिर से पीली साड़ी वाली मैडम की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जी हां, पीली साड़ी वाली मैडम का नाम रीना द्विवेदी हैं.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार को 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर संपन्न हो गया. इस दौरान शाम 5 बजे तक 57.47 फीसदी वोटिंग हुई. लखनऊ की बात करें तो यहां की 9 सीटों पर भी वोटिंग संपन्न हो गई. लखनऊ में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत वोटिंग हुई.

undefined

इन सबके बीच एक बार फिर से पीली साड़ी वाली मैडम की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जी हां, पीली साड़ी वाली मैडम का नाम रीना द्विवेदी है.

undefined

उनकी ड्यूटी लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में लगी थी. सुबह से ही वोटर्स और मीडिया वाले रीना द्विवेदी को घेरे दिखे. कई मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की.

undefined

रीना द्विवेदी ने ख्याल रखा कि उनकी वजह से मतदान कार्य बाधित ना हो. मतदाताओं ने बताया कि उनका नेचर काफी अच्छा है. वो मतदाताओं की काफी मदद करती भी दिखीं और बुजुर्गों को वोटिंग में हेल्प करती रहीं.

undefined

रीना द्विवेदी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग उनके साथ सेल्फी लेते हैं. उनकी कोशिश है कि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की.

undefined

अब, हम आपको बताते हैं कि आखिर रीना द्विवेदी का नाम पीली साड़ी वाली मैडम क्यों पड़ा. दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में भी रीना द्विवेदी की तसवीरें वायरल हुई थीं.

undefined

2019 के लोकसभा चुनाव में रीना द्विवेदी पीली साड़ी में दिखी थीं. उसी समय से लोग उन्हें पीली साड़ी मैडम कहने लगे थे. इस बार भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रीना द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई थी.

undefined
Also Read: UP Election 2022: पीली साड़ी वाली मैडम रीना द्विवेदी ने बदला लुक, स्लीवलेस टॉप और ट्राउजर में आईं नजर

पहले ईवीएम को मतदान स्थल तक ले जाते हुए उनकी तसवीरें वायरल हुईं. इसके बाद बुधवार को वोटिंग वाले दिन भी रीना द्विवेदी की तसवीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गईं.

undefined

रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी करती हैं. वो खुद को फैशनेबल बताती हैं और फैशन के मुताबिक कपड़े पहनना पसंद करती हैं.

undefined

रीना द्विवेदी मूलरूप से देवरिया की हैं. उन्हें फिट रहना पसंद है. वो रेगुलर वर्कआउट करती हैं. वहीं, उन्हें मॉडर्न ड्रेस पहनना भी पसंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola