मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश और बहू डिंपल ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया पिता का सम्मान

Updated:
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश और बहू डिंपल ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया पिता का सम्मान

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया.

विज्ञापन

लखनऊ. धरती पुत्र के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ये सम्मान प्रदान किया. सपा संस्थापक की पुत्रवधू एवं अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव भी इस दौरान मौजूद रहीं.

सपा ने भारत रत्न प्रदान की मांग रखी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म पुरस्कार मिलने पर समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया है. हालांकि पार्टी उन्हें भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से करती रही है. मुलायम सिंह यादव की की पुत्रवधू एवं अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने इस संबंध में बयान दिया था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था. केंद्र सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न प्रदान किया जाए.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola