ePaper

PHOTOS: मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ अब बंजारा जाति को भी मिलेगा, शासनादेश जारी

Updated at : 24 Nov 2023 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ अब बंजारा जाति को भी मिलेगा, शासनादेश जारी

यूपी में बंजारा जाति की आवश्यकता को देखते हुए इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में दिव्यांगजनो को शामिल किया गया था.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे बंजारा जाति के लोगों को भी मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्राथमिकता श्रेणी में शामिल कर लिया गया है. ग्राम्य विकास विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है.

undefined

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्हें यह पता चला कि मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में बंजारा जाति शामिल नहीं है.

undefined

बंजारा जाति की आवश्यकता को देखते हुए इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में दिव्यांगजनो को शामिल किया गया था.

undefined

प्रदेश में इस वर्ष लगभग 70 हजार दिव्यांगजनो को आवास आवंटित किए गए हैं. मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे.

undefined

जैसे कि आवेदक की राशन कार्ड की कॉपी, उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र, मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो, परिवार का आय प्रमाण पत्र. इसके अलावा आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए. आवेदनकर्ता के परिवार में किसी का भी अपना घर नहीं होना चाहिए.

undefined

आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले https://upavp.in/ पर क्लिक करें. फिर आवास योजना के लिंक को ढूंढे और ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें. फॉर्म में पूछे जाने वाली सभी जानकारी भरें. फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola