Live Updates

Atiq Ahmed Live: अतीक-अशरफ के माफिया राज का अंत, दोनों के शव किए गए दफन

Updated:
विज्ञापन

Atiq Ahmed Live Updates in Hindi: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों को चार दिनों की रिमांड पर लाया गया था. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी. इसी बीच पुलिस उनका मेडिकल कराने ले गई थी, जहां कुछ लोगों ने फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई. तीन लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है, जिससे वारदात की वजह सामने आ सके. इससे पहले शनिवार को अतीक के बेटे असद के शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफनाया गया. अतीक अहमद से जुड़ी हर पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर डिजिटल के साथ…

विज्ञापन

अतीक-अशरफ के शव किए गए दफन

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव दफन कर दिये गये है. अतीक-अशरफ के शव को सुपुर्द-ए-खाक किए गए. कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन किए गए.

अतीक और अशरफ के शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में किये जाएगे दफन

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन किये जाएगे. अतीक की बहन और भांजी कब्रिस्तान में मौजूद है. इसके साथ ही अतीक के ससुर, ममेरा भाई भी कब्रिस्तान पहुंचे हुए है. अशरफ की बड़ी बेटी भी कब्रिस्तान में पहुंच चुकी है.

माफिया अतीक और अशरफ के शव पहुंचे कब्रिस्तान

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. माफिया अतीक और अशरफ के शव कब्रिस्तान पहुंच गया है. अतीक को 2 बेटे भी कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचे है. थोड़ी देर में अतीक-अशरफ के शव दफन होंगे.

अतीक के बहनोई शव लेकर कब्रिस्तान के लिए रवाना

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. माफिया अतीक का शव पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है. अतीक के बहनोई शव लेकर कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गये है. कसारी मसारी कब्रिस्तान में शव दफन किया जाएगा.

माफिया का शव रिश्तेदारों को सौंपा गया

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया.

शूटर का निकला बजरंग दल कनेक्शन

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ की हत्या करने वाले तीन हमलावरों में से एक लवलेश तिवारी बांदा के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है. उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह बजरंग दल से जुड़े थे. लेकिन, उन्होंने चार साल पहले संगठन छोड़ दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola