ePaper

Lucknow Holi Pics: शीरोज हैंगआउट कैफे में धुन बंजारा ने बिखेरी होली की मस्ती, संगीत की बयार में खोए दर्शक

Updated at : 28 Feb 2023 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow Holi Pics: शीरोज हैंगआउट कैफे में धुन बंजारा ने बिखेरी होली की मस्ती, संगीत की बयार में खोए दर्शक

Lucknow Holi: एसिड अटैक पीड़ितों के लिए संचालित शीरोज हैंगआउट कैफे गोमती नगर में धुन बंजारा संस्था एवं जयबृज जी आर के फाउंडेशन द्वारा बसंत उत्सव एवं होली उमंगोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
undefined

एसिड अटैक पीड़ितों के लिए संचालित शीरोज हैंगआउट कैफे गोमती नगर में धुन बंजारा संस्था एवं जयबृज जी आर के फाउंडेशन द्वारा बसंत उत्सव एवं होली उमंगोत्सव का आयोजन किया गया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड द्वारा शिरोज कैफे में स्वयं सहायता समूह के उत्पाद प्रदर्शनी में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी के मंच पर भव्य कार्यक्रम हुआ.

undefined

कार्यक्रम का शुभारंभ एसिड अटैक पीड़ित बहनों के साथ गायिका पद्मा गिडवानी, कुमार केशव, फिल्म कलाकार देवेंद्र मोदी, संजीव तिवारी, फिल्म कलाकार दिनेश त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया. गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. भक्ति शुक्ला के गीत बरसाने में खेले फाग, रसिया होली में से हुआ.

undefined

मधु श्रीवास्तव ने गोरी तोरे गालों पे लाल लाल ललिता गाकर माहौल को होलिमय बना दिया. भूषण अग्रवाल एवं मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा होली के त्यौहार पर पति पत्नी के नोकझोंक एवं स्नेह को संगीत नृत्य के माध्यम से दर्शाया.

undefined

आर्या मणि त्रिपाठी द्वारा एक के बाद कई होली पर देव गीत सुनाया. वहीं धुन बंजारा की अध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव द्वारा मोरी चुनरी अजब गुलनारी जरी की किनारी न मारो श्याम पिचकारी. इसके अतिरिक्त अंजली सिंह ने लक्षिका प्रस्तुति, रीता श्रीवास्तवा द्वारा बसंत गीत.

undefined

इंदू रायजादा ने मथुरा की होली, प्रीति परिहार, अंबुज अग्रवाल, सौरभ कमल, दीप्ती सक्सेना, रिया सिंह, स्नेहा रस्तोगी, दीप्ती सिंह, इत्यादि की मोहक प्रस्तुतियां हुईं. कार्यक्रम मंच संचालन यूपिका तिवारी के द्वारा किया गया.

undefined

इस अवसर पर संस्था से अमित श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अरुण मिश्रा, राजेश श्री सौरभ कमल , विनय श्री. मौजूद रहे. धुन बंजारा की अध्यक्ष मंजू श्रीवास्तवा ने बताया संस्था का उद्देश्य अपनी सनातन संस्कृति , तीर्थ यात्रा, तीर्थ स्थल पर भजन संध्या, सामाजिक सेवा में एसिड अटैक पीड़ितों के सहायतार्थ कार्यक्रम करना इत्यादि है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola