ePaper

Padma Awards 2022: कल्याण सिंह और राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 25 Jan 2022 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Padma Awards 2022: कल्याण सिंह और राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2022: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन

Padma Awards 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और राधेश्याक खेमका को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. इस बार चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण, 107 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा.

यूपी को दो पद्म भूषण और 9 पद्मश्री अवार्ड

भारत सरकार ने मंगलवार 25 जनवरी को 2022 के सर्वोच्च पुरस्कारों की घोषणा कर दी. कुल 128 पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री अवार्ड की घोषित किए हैं. यूपी के हिस्से में दो पद्मविभूषण और दो पद्मभूषण अवार्ड आए हैं. जबकि नौ पद्मश्री अवार्ड मिले हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: डिबाई से कल्याण सिंह ने भी जीता था चुनाव, BJP के बाबूजी का इस बार चलेगा जादू?
राशिद खान को पद्म भूषण 

राधेश्याम खेमका को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में और कल्याण सिंह को पब्लिक अफेयर में पद्मविभूषण दिया गया है. राशिद खान को कला के क्षेत्र में और वशिष्ठ त्रिपाठी को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मभूषण सम्मान देने की घोषणा की है.

Also Read: UP Chunav 2022: कल्याण सिंह का अतरौली से रहा था खास रिश्ता, यहां बुनियादी सुविधाओं का भी रहा हमेशा अभाव
कमिलनी अस्थाना को मिला पद्मश्री

इसके अलावा कमलिनी अस्थाना और नालिनी अस्थाना, शिवनाथ मिश्रा, शीष राम, अजिता श्रीवास्तव को कला, सेठपाल सिंह को कृषि, विद्या विंदु सिंह को साहित्य एवं शिक्षा, सिवानंद को योग,अजय कुमार सोनकर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कमलाकर त्रिपाठी को मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola