मोदी सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का समर्थन, राज्यसभा में सपा के सदस्य करेंगे वोट

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Jun 2023 6:42 PM

विज्ञापन

UP Political News: दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ पहुंचे है.

विज्ञापन

लखनऊ. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को लखनऊ पहुंचे हुए है. इन दोनों प्रदेशों के सीएम ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडियाकर्मियों से भी रूबरू हुए. दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ पहुंचे हुए है. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का अध्यादेश लोकतंत्र के खिलाफ है.

केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का समर्थन

भाजपा की सरकार केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डर गई है. इसलिए यह अध्यादेश लाई है. हम केजरीवाल सरकार का समर्थन करते हैं और राज्यसभा में अध्यादेश के खिलाफ वोट करेंगे. हमारे सभी सदस्य आम आदमी पार्टी के साथ हैं. केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला दिया है. जिसके तहत चुनी हुई सरकार के पास ही प्रशासनिक शक्तियां रहेंगी. लेकिन मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर दिल्ली सरकार की शक्तियां छीन ली है. हम अखिलेश यादव से समर्थन मांगने के लिए आया हूं. अगर राज्यसभा में भाजपा सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश गिर गया तो 2024 के लिए एक मजबूत संदेश जाएगा.

Also Read: कंपाउंडरी छोड़कर गैंगस्टर बने संजीव जीवा का अतीक की तरह हुआ अंत, पत्नी ने दो साल पहले सीजेआई को लिखा था पत्र
अखिलेश यादव पहले भी ट्वीट कर जता चुके हैं समर्थन

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार के काम करने का तरीका देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है. राजभवन भाजपा के मुख्यालय बन गए हैं. जहां गैर भाजपा सरकारें हैं उन्हें राज्यपाल के जरिए परेशान किया जा रहा है. पंजाब में भी यही हो रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यादेश के खिलाफ है. ऐसे में वह इस मुद्दे पर खुलकर आम आदमी पार्टी का साथ देगी. केजरीवाल से मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा में अध्यादेख के खिलाफ वोट देने की बात कही. अखिलेश इस मामले में पहले भी आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने ट्वीट करके अध्यादेश को न्यायपालिका का अपमान बताया था.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola