ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 24 घंटे में मिले 18554 नए मरीज

Updated at : 20 Jan 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 24 घंटे में मिले 18554 नए मरीज

UP Corona Update: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,554 नए मामले मिले हैं जबकि 19,338 लोग ठीक हुए हैं.

विज्ञापन

Covid-19 third wave in UP, UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का जारी है. गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 18,554 नए मामले सामने आए हैं. कल 2,47,845 सैम्पल की जांच की गयी. विभिन्न जिलों से आरटीपीसीआर के लिए 1,26,953 सैम्पल भेजे गये हैं. पिछले 24 घण्टों में 19,328 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 97,329 हैं, जिनमें 94,529 लोग होम आइसोलेशन में हैं

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. कल 19 जनवरी को एक दिन में कुल 26,35,029 डोज दी गयी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,77,075 डोज दी गई. 

Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना के 17 हजार 176 नए मामले, 9 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक 14,13,20,582 लोगों को पहली डोज दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 95.86 प्रतिशत है. 18 वर्ष से अधिक 9,14,90,739 लोगों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 62.06 प्रतिशत है. 

Also Read: यूपी में 23 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, केवल ऑनलाइन मोड में होगी पढ़ाई

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य है. कल तक कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है. समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें.

Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 15 हजार 622 नए मरीज, इतने लोगों को लगी वैक्सीन

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola