ePaper

Coronavirus Pandemic: 2 करोड़ से अधिक कोरोना जांच करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Updated at : 05 Dec 2020 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: 2 करोड़ से अधिक कोरोना जांच करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) के बीच उत्तर प्रदेश (Corona Cases in UP) 2 करोड़ से अधिक जांच करने वाला पहला राज्य बन गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,10,28,312 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है, इतने टेस्ट और किसी राज्य के द्वारा देश में नहीं किये गये हैं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को यहां 1,66,938 सैंपल्स की जांच की गयी.

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि राज्य में कोरोना से अब तक कुल 5,22,866 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. रिकवरी रेट 94.5 फीसदी के करीब है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से कुल 7900 लोगों की मृत्यु हुई है. प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक एप भी लॉन्च किया है. इसके माध्यम से नजदीक के कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर के बारे में पता लगाया जा सकता है.

प्रसाद ने बताया कि सरकार की ओर से जारी एप में जिन कोविड टेस्टिंग सेंटर्स की जानकारी दी जायेगी, वहां आप फ्री में कोरोना की जांच करा सकते हैं. इन सेंटरों में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक टेस्ट के लिए सैंपल लिये जायेंगे. बता दें कि यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने के काफी प्रयास किये थे. इसी का परिणाम है कि आज राज्य कोरोना टेस्टिंग में पहले नंबर पर पहुंच गया है.

Also Read: UP में बॉलीवुड छोड़िए हॉलीवुड के कलाकार भी करेंगे शूटिंग, योगी सरकार के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर इनका बड़ा बयान

उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को 29 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गयी, जिससे यहां मरने वालों की संख्‍या 7,877 हो गयी. इसी दौरान राज्य में 1,985 नये संक्रमितों के पाये जाने के साथ इनकी संख्‍या बढ़कर 5,51,179 हो गयी है. प्रसाद ने कहा कि गुरुवार को राज्य में 1.71 लाख से अधिक परीक्षण किये गये.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने की कोशिश कर रही है तथा लोगों को इस महामारी के खिलाफ अवश्य ही सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए. योगी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र कोविड-19 का प्रसार रोकने की पूरी कोशिश कर रही है. साथ ही, भविष्य में टीकाकरण के लिए भी तैयारी की जा रही है लेकिन हमें एहतियात बरतना जारी रखना होगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola