परिजनों ने नहीं दी रिश्ते को मंजूरी, ‘लॉकडाउन’ में घर से भाग नहीं सके, तो कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक किशोर और किशोरी एक पेड़ से फंदे से लटके पाये गये और संदेह है कि दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और लागू लॉकडाउन के चलते वे घर से भाग नहीं सके.
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक किशोर और किशोरी एक पेड़ से फंदे से लटके पाये गये और संदेह है कि दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और लागू लॉकडाउन के चलते वे घर से भाग नहीं सके. इस बीच, किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय किशोरी गत रविवार रात से लापता थे. दोनों सोमवार को यहां पास में एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि उनके रिश्ते को उनके परिवारों की मंजूरी नहीं थी, ऐसा प्रतीत होता है कि वे इसलिए भाग नहीं सके क्योंकि लागू लॉकडाउन के चलते उन्हें कोई वाहन नहीं मिला. इसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया.”
राजेश कुमार ने बताया कि “शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिये गये हैं. इस संबंध में एक मामला दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










