ePaper

UP Board Exam 2022: विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Updated at : 23 Nov 2021 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam 2022: विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार विधानसभा चुनाव 2022 के बाद ही आयोजित हो सकेंगी. जबकि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित हो सकेंगी.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर छात्रों के लिए बड़ी खबर है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा यूपी विधानसभा चुनाव के बाद ही आयोजित हो सकेंगी, जबकि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित होंगी.

55 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 55 लाख से अधिक रेगुलर और प्राइवेट रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं. बता दें कि कोरोना काल में वर्ष 2021 के लिए बिना परीक्षा जारी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परिणाम घोषित किए गये थे, जिसे असंतुष्ट 28 हजार बच्चों ने 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है.

विधानसभा चुनाव के बाद होंगी परीक्षाएं

इससे पहले 2018 में भी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित करा गई थी. अब जब फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाने, शिक्षकों के बीएलओ नियुक्त होने के साथ प्रशासनिक और पुलिस तंत्र भी चुनाव में लगाया जाएगा. ऐसे में चुनाव अवधि के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है.

Also Read: UP Board Exam 2022: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं तय समय पर! इस साल एग्जाम सेंटर को लेकर बोर्ड कर रहा इस तरह काम
प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में

माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षा कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है, जबकि प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित करा ली जाएंगी. हालांकि यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण पर लगातार विचार चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola