ePaper

बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान में बोले सीएम योगी, कहा-आधी आबादी को विधानसभा और संसद पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता

Updated at : 02 Feb 2024 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान में बोले सीएम योगी, कहा-आधी आबादी को विधानसभा और संसद पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता

सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. रितु करिधाल लखनऊ की ही बेटी हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

लखनऊ: बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विभिन्न सम्मेलनों में एक उत्साह देखने को मिला था. इस अधिनियम के बाद अब कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा और देश की संसद में पहुंचने से नहीं रोक सकता है. देश में पहली बार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हे महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया.

इसी का परिणाम है कि वर्ष 2019 में 6 महिलाओं से शुरू हुई बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में आज बुंदेलखंड की 63 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं. इसका वार्षिक टर्नओवर डेढ़ सौ करोड़ का है जबकि नेट प्रॉफिट लगभग 15 करोड़ का है. कोरोना काल खंड में अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक में भीड़ न एकत्रित हो इसके लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी अभियान को आगे बढ़ाया गया. प्रदेश में 56 हजार से अधिक बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी का चयन किया गया. आज प्रदेश में 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में बैंक के लेन-देन का काम बीसी सखी कर रही हैं और वह प्रतिमाह 15000 से लेकर सवा लाख रुपये कमा रहीं हैं.

Also Read: व्यास तहखाने में होती रहेगी पूजा, इलाहाबाद HC से इंतेजामिया मस्जिद कमेटी को नहीं मिली राहत

सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. रितु करिधाल लखनऊ की ही बेटी हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, जीवन ज्योति बीमा योजना समेत तमाम योजनाएं आधी आबादी के सम्मान को दर्शाती हैं. वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 17 लाख बेटियां जुड़ी हुई हैं जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 3 लाख से अधिक बेटियों का दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है.

प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए थाने स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया, इससे महिला संबंधी अपराध को न्यूनतम स्तर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं आज महिला संबंधी अपराध में देश के अंदर सर्वाधिक सजा दिलाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है. डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है. डबल इंजन की सरकार के विभिन्न अभियान से इन्हे प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए तो आधी आबादी वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुनने में उनकी अहम भूमिका सामने आएगी। ऐसे में अभी से इस कार्यक्रम के साथ उन्हे जोड़ना पड़ेगा और इस अभियान को हम तेजी के साथ आगे बढ़ा पाएंगे.

Also Read: UP Budget 2024: यूपी का बजट सत्र शनिवार 11 बजे तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुई नारेबाजी

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola