ePaper

भारत स्तंभ अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचा, एक श्रद्धालु ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया ये चिह्न

Updated at : 15 Sep 2023 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्तंभ अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचा, एक श्रद्धालु ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया ये चिह्न

राजस्थान के एक श्रद्धालु ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भारत स्तंभ स्मृति चिन्ह भेंट किया है.

विज्ञापन

भारत के नए स्मृति चिह्न को रामनगरी अयोध्या के श्रीराम मंदिर को समर्पित किया गया है. राजस्थान के एक श्रद्धालु ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ये चिह्न भेंट किया है. पिंक स्टोन से बने इस स्मृति चिह्न में भारत लिखा गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कारसेवकपुरम स्थित कार्यालय में इसे रखा गया है. इसे भेंट करने वाले श्रद्धालु ने इच्छा जताई कि है भारत नाम की जो चर्चा वर्तमान में चल रही है, वह पूरी हो और देश का नाम भारत हो. वहीं विश्व हिंदू परिषद कार्यालय प्रभारी कारसेवकपुरम, अयोध्या भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देश का नाम तो भारत ही है. कुछ तथाकथि लोगों ने विभिन्न नाम रख दिए.

कुछ लोग यंग इंडिया बोलने लगे. कुछ लोग इंडिया बोलने लगे तो कुछ लोग हिंदुस्तान भी बोलते हैं. परंतु भारत ही हमारे देश का नाम है. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आचार्य पंडित भी भारत ही बोलते हैं. भारत शब्द हमारा अपना हिंदी शब्द है. मैं उस श्रद्धालु को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं कि जिसने अपने भारतीय होने की यह शुरुआत की. भारत शब्द हमारा अपना हिंदी शब्द है और इंडिया जो शब्द है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई थी तब से इसका प्रचलन हुआ. लेकिन हम लोग भारतीय हैं और प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत साधुवाद. जिन्होंने इस शब्द को वापस अपने स्थान पर स्थापित किया.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola