Babri Masjid Demolition LIVE: मथुरा में स्थिति पूरी तरह से सामान्य- एडीजी आगरा
babri mosque demolition LIVE: बाबरी विध्वंस के बरसी पर मथुरा में पदयात्रा निकालने और शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है. एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है.
मथुरा में स्थिति पूरी तरह सामान्य- एडीजी आगरा
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में सुरक्षा बढ़ाई गई. एडीजी (आगरा) राजीव कृष्ण ने कहा कि कुछ संगठनों ने कुछ कॉल किए थे. पुलिस और प्रशासन ने उचित कानूनी कार्रवाई की है. यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. एहतियात के तौर पर, आज सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने ऐसे बयान दिए हैं या सोशल मीडिया पोस्ट जारी किए हैं, जो संभावित रूप से सामाजिक असामंजस्य पैदा कर सकते हैं.
मथुरा में 4 लोग पुलिस हिरासत में
मथुरा में पुलिस की चौकसी और सक्रियता से अब तक शांति है. वहीं, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के सामने से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
मथुरा का ताजा हाल
पुलिस की चौकसी और सक्रियता की वजह से मथुरा से हिंदू संगठनों के ऐलान के बावजूद कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है. मथुरा में पुलिस जनवरी तक धारा 144 लागू कर रखी है. यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आज बताया कि कोई भी सभी जगह पर हाई-अलर्ट जारी है.
वीएचपी कार्यकारी अध्यक्ष का बयान
विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि 6 दिसंबर पूरे देश के लिए एक बड़ा दिन है. इसलिए विहिप और बजरंग दल 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मना रही है. उन्होंने आगे कहा कि हम पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम ही करेंगे.
हिंदूवादी नेता नजरबंद
आगरा में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई हिंदूवादी नेताओं को नजरबंद कर लिया है. बताया जा रहा है कि आगरा में हरेक चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती की गई है.
कल्याण सिंह ने दिया था इस्तीफा
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया गया. उस वक्त केंद्र में पीवी नरसिंहराव की सरकार थी और राज्य में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे. बाबरी विध्वंस के तुरंत बाद कल्याण सिंह ने इस्तीफा लिख दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए