ePaper

Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालु इन ट्रेन और फ्लाइट्स से जा सकते हैं अयोध्या, ठहरने के लिए ये हैं सस्ते होटल्स

Updated at : 27 Jan 2024 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालु इन ट्रेन और फ्लाइट्स से जा सकते हैं अयोध्या, ठहरने के लिए ये हैं सस्ते होटल्स

Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi greets the invitees after the consecration ceremony of Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000256B)

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं. हम आपको यहां देश के प्रमुख शहरों से अयोध्या पहुंचने के लिए फ्लाइट्स और ट्रेन की कनेक्टिविटी की पूरी विवरण बताएंगे. साथ ही राम मंदिर के आसपास कौन से होटल और धर्मशाला किस मूल्य पर उपलब्ध हैं इसकी भी जानकारी आपको दे रहे हैं.

विज्ञापन

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं. यहां आने वाले भीड़ को देखते हुए भक्तों को चरणबद्ध तरीके से रामलला के दर्शन करवाया जा रहा है. जिला प्रशासन के आग्रह पर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 7.00 से रात 10.00 बजे तक कर दिया है. सिर्फ आरती और भोग के समय रामलला के पट थोड़ी देर के लिए बंद किए जा रहे हैं. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम लला की श्रृंगार आरती सुबह 4.30 बजे, मंगला आरती सुबह 6.30 बजे निर्धारित किया है. इसके बाद भक्तों को दर्शन 7.00 बजे से होगा. वहीं भोग आरती दोपहर 12.00 बजे, संध्या आरती शाम 7.30 बजे, भोग आरती 8.00 बजे तथा शयन आरती रात 10.00 बजे होगी. हम आपको यहां देश के प्रमुख शहरों से अयोध्या पहुंचने के लिए फ्लाइट्स और ट्रेन की कनेक्टिविटी की पूरी विवरण बताएंगे. साथ ही राम मंदिर के आसपास कौन से होटल और धर्मशाला किस मूल्य पर उपलब्ध हैं इसकी भी जानकारी आपको दे रहे हैं. इस जानकारी से आप आसानी से अयोध्या यात्रा का प्लान कर सकते हैं.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाई गई रामलला की मूर्ति, अब इस नाम से जाने जाएंगे
ये फ्लाइट्स हैं उपलब्ध

  • दिल्ली- इंडिगो नियमित- दिन में 11:55 – दोपहर 1:15 बजे.

  • दिल्ली- एयर इंडिया एक्स- सुबह 10.00 बजे- सुबह 11:20 बजे.

  • मुंबई- इंडिगो-दोपहर 12:30 बजे- दोपहर 2:45 बजे.

  • अहमदाबाद- इंडिगो- सुबह 9:10 बजे- सुबह 11:00 बजे.

  • चेन्नई- स्पाइस जेट 01 फरवरी से- दोपहर 12:40 बजे- दोपहर 3:15 बजे.

  • बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस- सुबह 7:30 बजे बुधवार- सुबह 10.00 बजे.

  • बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस-सुबह 08:05 सोम व गुरु- सुबह 10:35 बजे.

  • कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 12:45 बजे बुधवार- दोपहर 2:30 बजे.

  • कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 1:25 सोम व गुरु- दोपहर 3:30 बजे.

ये ट्रेन हैं उपलब्ध

  • दिल्ली- वंदे भारत एक्सप्रेस- 6:10 सुबह- 2:30 दोपहर- सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि

  • दिल्ली- अयोध्या एक्सप्रेस- 6:20 शाम- 7:15 सुबह- रोजाना

  • दिल्ली- कैफियत एक्सप्रेस- 8:25 शाम- 6:56 सुबह- रोजाना

  • अमृतसर- सरयू यमुना एक्सप्रेस- 1:05 दोपहर- 8:51 सुबह- सोम, बुध, शनि

  • अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस- 11:10 रात- 4:22 सुबह- सोम, मंगल, गुरु, शनि

  • जयपुर- मरुधर एक्सप्रेस- 1:40 दोपहर- 4:43 सुबह- सोम, गुरु, शनि

  • भोपाल- YPR GKP एक्सप्रेस-3:35 रात- 4:24 दोपहर- शनि

  • इंदौर-INDB PNBE एक्सप्रेस-1:55 दोपहर- 7:45 सुबह- शनि

  • मुंबई- साकेत एक्सप्रेस- 6:00 सुबह- 8:00 सुबह- बुध, शनि

  • कोलकाता- KOAA JATएक्सप्रेस- 11:45 दोपहर- 6:21 सुबह- रोजाना

  • बेंगलुरु-YPR GKP एक्सप्रेस- 11:40 रात- 4:24 दोपहर- बुध

अयोध्या में 5 किलोमीटर के दायरे में ठहरने के होटल्स और धर्मशाला

  • जैन धर्मशाला- 50 कमरे, – 500 से 2000 किराया, 1.5 किमी दूरी

  • राम वैदेही मंदिर- 200 कमरे – 1000 से 3000 किराया- दो किमी दूरी

  • कनक महल- 50 कमरे – 1000 से 3000 किराया- दो किमी की दूरी

  • राम होटल- 50 कमरे- 1000 से 3000 किराया- एक किमी की दूरी

  • रामप्रस्थ होटल- 40 कमरे- 1000 से 3000 किराया- दो किमी की दूरी

  • रमीला कुटीर- 25 कमरे- 5000 तक किराया, दो किमी की दूरी

  • रामायणम होटल- 50 कमरे- 20 हजार तक किराया- तीन किमी की दूरी

इनके अलावा पांच से सात किलोमीटर की दूरी में पंचशील होटल, शान-ए-अवध, कृष्णा होटल, तारा जी रिसार्ट आदि हैं. इनका किराया एक हजार से लेकर दस हजार रुपए तक है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola