शर्मनाक! बीमा राशि के लालच में मां को कार से कुचला, मौत

Updated at : 05 May 2017 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! बीमा राशि के लालच में मां को कार से कुचला, मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आयी. यहां बीमा की धनराशि हडपने के लालच में दो लोगों ने कार से कुचलकर अपनी मां की हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप देने की कोशिश की. पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि फतेहपुर […]

विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आयी. यहां बीमा की धनराशि हडपने के लालच में दो लोगों ने कार से कुचलकर अपनी मां की हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप देने की कोशिश की.

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के ठिठौरा गांव निवासी अमर सिंह और उसके सगे भाई राहुल सिंह ने कल अपनी मां गुड्डो देवी (46) की तिंदवारी थाना के बेंदाघाट पुलिस चौकी से कुछ दूर पहले कार से कुचल कर हत्या दी और थाने में अज्ञात वाहन से दुर्घटना का मामला दर्ज करा दिया.

उन्होंने बताया कि अमर और राहुल के चचेरे भाई अक्षय प्रताप ने कार में लगे खून और गुड्डो के फंसे हुये कपडों के टुकडे देख कर संदेह जताया, तो दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. इस दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

मिश्र के मुताबिक अमर और राहुल ने पूछताछ में बताया है कि उनकी मां गुड्डो देवी के नाम पर 15 दिन पहले दो बीमा पालिसी ली गयी थीं, जिनमें वे दोनों भाई ‘नॉमिनी’ हैं. बीमा राशि के लालच में अमर कल अपनी मां को मोटरसाइकिल से चित्रकूट ले गया और साजिश के तहत वापस आते समय राहुल ने कार से बेंदाघाट के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर गुड्डो देवी को कुचल दिया.

उन्होंने बताया कि तिंदवारी पुलिस ने अमर की तहरीर पर अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola