हिन्दू युवा वाहिनी के चुनाव लड़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दी सफाई

Published at :28 Jan 2017 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
हिन्दू युवा वाहिनी के चुनाव लड़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दी सफाई

लखनऊ : गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज उनसे जुड़े संगठन हिन्दु युवा वाहिनी के चुनाव लड़ने के सवालों पर सफाई दी है. उन्होंने आज अलग से चुनाव लड़ने को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हिंदु युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन है, अगर यह संगठन चुनाव लड़ती है […]

विज्ञापन

लखनऊ : गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज उनसे जुड़े संगठन हिन्दु युवा वाहिनी के चुनाव लड़ने के सवालों पर सफाई दी है. उन्होंने आज अलग से चुनाव लड़ने को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हिंदु युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन है, अगर यह संगठन चुनाव लड़ती है तो गैरकानूनी होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव राजनीतिक दल लड़ा करते हैं.

https://t.co/LUrRFP0HC6

आपको बता दें कि पिछले दिनों मीडिया में यह खबर आयी थी कि भाजपा ने टिकट वितरण के दौरान योगी आदित्यनाथ के लोगों का ध्यान नहीं रखा. इस बात से योगी आदित्यनाथ नाराज चल रहे हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की संगठन हिन्दु युवा वाहिनी पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में अपनी प्रत्याशी खड़ा करने पर विचार कर रही है लेकिन आज योगी आदित्यनाथ ने इन खबरों का खंडन किया है. वहीं आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola