UP Election: बाहरी को टिकट देने से गुस्से में भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं को रस्सी से बांधा

फैजाबाद (उप्र) : अयोध्या विधानसभा सीट से एक ‘बाहरी’ को टिकट देने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में जमकर हंगामा किया और स्थानीय सांसद लल्लू सिंह और पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे को रस्सियों से बांध दिया. खबर है कि कार्यकर्ताओं ने इन्हें करीब […]
फैजाबाद (उप्र) : अयोध्या विधानसभा सीट से एक ‘बाहरी’ को टिकट देने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में जमकर हंगामा किया और स्थानीय सांसद लल्लू सिंह और पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे को रस्सियों से बांध दिया. खबर है कि कार्यकर्ताओं ने इन्हें करीब दो घंटा तक बंधक बनाए रखा.
भाजपा ने बसपा से हाल ही में आने वाले वेद गुप्ता को अयोध्या विधानसभा सीट से टिकट दिया है. आक्रोशित कार्यकर्ताओं की मांग पार्टी के राज्य नेतृत्व के समक्ष रखे जाने की उनकी मांग पर भरोसा दिये जाने पर दो घंटे के बाद दोनों नेताओं को रिहा कर दिया गया.
पांडे ने बताया, कि भाजपा के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि पार्टी को कैडर से एक प्रत्याशी उतारना चाहिए और गुप्ता को बाहरी व्यक्ति मान रहे थे। वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय (गुप्ता को खडा करने) के खिलाफ आक्रोशित थे. मैं और पांडे उन्हें शांत करने के लिए पार्टी कार्यालय गये थे लेकिन उन्होंने मुझे बंधक बना लिया. उन्होंने बताया कि हमने उन्हें भरोसा दिया कि हम उनकी मांग राज्य नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे.
पांडे ने कहा, कि हालांकि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशी के रुप में गुप्ता का चयन किया है लेकिन हम प्रयास करेंगे कि हमारे कार्यकर्ता दिल से निर्णय स्वीकार करें. कारोबारी नेता गुप्ता ने 80 के दशक के शुरुआत में कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी लकिन वह उसी दशक के उतरार्द्ध में भाजपा में शामिल हो गये और 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस में सक्रिय थे.
बाद में वह 2002 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये और अयोध्या से विधानसभा का चुनाव लडे. 2012 में वह बसपा में शामिल हो गये और बसपा प्रत्याशी के रुप में इस सीट से फिर मैदान में उतरे. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये और उन्हें अयोध्या से टिकट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




