बोले अखिलेश, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पड़ी मंद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेगुरुवारको कहा कि नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था को मंदा किया है और हालात सामान्य होने में छह महीने से साल भर का समय लगेगा. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां लखनऊ मेट्रो के ‘ट्रायल रन’ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, एक दिसंबर आ गया […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेगुरुवारको कहा कि नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था को मंदा किया है और हालात सामान्य होने में छह महीने से साल भर का समय लगेगा.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां लखनऊ मेट्रो के ‘ट्रायल रन’ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, एक दिसंबर आ गया है. अब बैंक खातों में वेतन आने वाला है लेकिन कौन कितना धन निकाल पाएगा, तय नहीं है. नोटबंदी के फैसले से देश की समूची अर्थव्यवस्था धीमी पड़ गयी है. उन्होंने कहा कि जब कोई खर्च करता है, तभी अर्थव्यवस्था बढ़ती है. खर्च करने से यदि रोक दिया जाए तो विकास पर असर पड़ता है.
अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पेचीदगी पैदा करने के लिए किया गया है. हमने ब्यौरा मांगा है कि बैंकों को कितना धन मिल रहा है लेकिन सूचना अभी तक नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




