अखिलेश आये एक्शन में, विकास रथ यात्रा कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रुप दे दिया. अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यात्रा में लाखों युवा शामिल होंगे. ये यात्रा राजनीति में एक […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रुप दे दिया. अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यात्रा में लाखों युवा शामिल होंगे. ये यात्रा राजनीति में एक परिवर्तनकारी दिशा देगी. यात्रा के दौरान जगह जगह अखिलेश का युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की ओर से स्वागत किया जायेगा. अखिलेश कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.
चौधरी ने कहा कि यात्रा से अखिलेश के नेतृत्व की नई पहचान बनेगी और इससे 2017 के विधानसभा चुनाव में भी सफलता सुनिश्चित होगी. यात्रा राज्य के हर हिस्से में जायेगी. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रहे घमसान के बीच यात्रा को सफल बनाने के लिए अखिलेश की टीम ने जबर्दस्त इंतजाम किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




