ePaper

मुलायम के खिलाफ बोलने वाले नेताओं पर कार्रवाई करें अखिलेश : बेनी

Updated at : 21 Oct 2016 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
मुलायम के खिलाफ बोलने वाले नेताओं पर कार्रवाई करें अखिलेश : बेनी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी :सपा: के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बातें करने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव दिया. वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा में जारी खींचतान से पार्टी को नुकसान हो रहा […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी :सपा: के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बातें करने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव दिया. वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा में जारी खींचतान से पार्टी को नुकसान हो रहा है. प्रदेश के लोग सपा को चाहते हैं लेकिन सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अखिलेश को उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो उनके पिता :मुलायम: के खिलाफ बातें कर रहे हैं. सपा के संस्थापक सदस्यों में शुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने सपा मुखिया से फोन पर बात करके मौजूदा सूरतेहाल पर नाखुशी जाहिर की थी.

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह खुद को मिल रहे खतों से आहत हैं. यह पार्टी और प्रदेश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है. चापलूस लोग यह सब कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने कभी नेताजी मुलायम को इतनी तकलीफ में नहीं देखा. पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को किनारे लगाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री को पार्टी बचाने की कार्रवाई करनी चाहिए. मुलायम सिंह और शिवपाल उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola