सपा सरकार ने सरकारी तंत्र छोड़ा भगवान भरोसे : भाजपा

Published at :28 Sep 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
सपा सरकार ने सरकारी तंत्र छोड़ा भगवान भरोसे : भाजपा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आज आरोप लगाया कि सपा सरकार ने 2017 की प्रतीक्षा में सरकारी तंत्र भगवान भरोसे छोड दिया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार ने 2017 की प्रतीक्षा में अभी […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आज आरोप लगाया कि सपा सरकार ने 2017 की प्रतीक्षा में सरकारी तंत्र भगवान भरोसे छोड दिया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार ने 2017 की प्रतीक्षा में अभी से सरकारी तंत्र को भगवान भरोसे छोड दिया है. ना तो ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कोई जवाबदेह है और ना ही डेंगू से जान गंवा रहे लोगों के प्रति स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से कोई जवाबदेह है. उन्होंने कहा कि डेंगू से अब तक 150 लोगों की जान जा चुकी है लेकिन ना तो शहरों में दवाइयों का छिडकाव किया जा रहा है और ना ही इस बीमारी की रोकथाम के उपाय किये जा रहे हैं. सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है.

श्रीवास्तव ने राजधानी के पारा क्षेत्र में डकैती, लूट और सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में इस तरह की वारदात प्रदेश की कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है. उन्होंने कहा कि अपराध और गैंगरेप की घटनाओं से समाचारपत्र रंगे रहते हैं. जब राजधानी लखनऊ के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola