ePaper

पीलीभीत में बोले वरुण गांधी : मुलायम सिंह ने किया यह पाप

Updated at : 08 Apr 2019 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीलीभीत में बोले वरुण गांधी : मुलायम सिंह ने किया यह पाप

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) : भाजपा के युवा सांसद और पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने हिन्दुत्व का मुद्दा उठाते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा. कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाले मुलायम को उनके ही बेटे ने पार्टी में किनारे कर दिया. वरुण ने पूरनपुर […]

विज्ञापन

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) : भाजपा के युवा सांसद और पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने हिन्दुत्व का मुद्दा उठाते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा. कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाले मुलायम को उनके ही बेटे ने पार्टी में किनारे कर दिया.

वरुण ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनावी सभा में कहा कि सपा संस्थापक मुलायम ने वर्ष 1990 में रामभक्तों पर गोलियां चलवा कर पाप किये हैं. उनके जीवन के अंत में क्या हुआ! उनके अपने बेटे अखिलेश यादव ने धक्का मारकर सड़क पर निकाल दिया.

उन्होंने कहा, ‘अगर आप पाप करोगे, तो एक न एक दिन ये सब वापस आयेगा. अगर मेरी मां ने पूरे जीवन पुण्य न किया होता, तो मैं यहां आपके सामने खड़ा नहीं होता.’ वरुण ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के कार्यकर्ता दिखावे के लिए तो एकजुट हो गये हैं, लेकिन नीचे सब एक दूसरे से नाराज हैं. अगर ये एक हो भी गये हैं, तो भी ये कौन से खेत की ‘मूली’ हैं.

उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया और कहा कि मायावती ने पूरे जीवन में खुलेआम टिकट बेचने के अलावा और किया ही क्या है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola