ePaper

योगी आदित्यनाथ ने कहा -राम भक्तों को खुशखबरी के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Updated at : 04 Nov 2018 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने कहा -राम भक्तों को खुशखबरी के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

हरिद्वार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा और इस बाबत देश के सभी राम भक्तों को खुशखबरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. योगी ने कहा कि छह नवंबर को दिवाली मनाने के लिए दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच रहा […]

विज्ञापन

हरिद्वार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा और इस बाबत देश के सभी राम भक्तों को खुशखबरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. योगी ने कहा कि छह नवंबर को दिवाली मनाने के लिए दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच रहा है और भगवान राम की जन्मस्थली में बड़े पैमाने पर दिवाली मनायी जायेगी.

स्थानीय पतंजलि योगपीठ में दो दिवसीय ज्ञानकुंभ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि देश के राम भक्तों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़ी खुशखबरी के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने सभी से अपील की कि वे भगवान राम के नाम पर एक दीया जलायें. देश में उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में कदाचार पर रोक लगनी चाहिए और शिक्षकों को इसके लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे बड़ा बदलाव आयेगा. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे कदम उठाये गये हैं. योग गुरु रामदेव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश का भविष्य हैं और भाजपा के सांसदों को अयोध्या में राम मंदिर बनाने की खातिर संसद में विधेयक लाना चाहिए. रामदेव ने कहा, लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च संस्था है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola