पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सूचनाएं देने के संदेह में सेना का जवान हिरासत में

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात सिग्नल रेजीमेंट के एक जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचनाएं देने में कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया गया है. रक्षा जनसंपर्क कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया कि जवान से पूछताछ की जा रही है. सेना के खुफिया अधिकारी प्रकरण की […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात सिग्नल रेजीमेंट के एक जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचनाएं देने में कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया गया है.
रक्षा जनसंपर्क कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया कि जवान से पूछताछ की जा रही है. सेना के खुफिया अधिकारी प्रकरण की जांच कर रहे हैं. जवान की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है.
वह मेरठ स्थित सेना की सिग्नल रेजीमेंट में दो साल से तैनात है और बताया जाता है कि उसे मेरठ कैण्ट क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. अधिकारी ने बताया कि जवान से इस बाबत पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पश्चिमी कमान से संबंधित गोपनीय एवं महत्वपूर्ण सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए भेजी है. अभी कुछ ही दिन पहले ब्रहमोस एयरोस्पेस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को नागपुर से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




