उन्नाव दुष्कर्म मामला : BJP MLA की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला एवं युवा इकाइयों के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई. वे मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. कांग्रेस […]
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला एवं युवा इकाइयों के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई. वे मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्होंने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग की.
मायावती ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा अारोप
इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने आशंका जतायी है कि योगी सरकार द्वारा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लेने से यह मामला ठंडे बस्ते में जा सकता है. मायावती ने एक बयान में कहा कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने की बजाय सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला लेने से यह संदेह पैदा होता है कि यह मुद्दा मध्य प्रदेश के व्यापम मामले की ही तरह ठंडे बस्ते में चला जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




