यूपी : तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से दंपति की मौत

Updated at : 12 Nov 2017 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से दंपति की मौत

बागपत: यूपी के बागपत में बडौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की […]

विज्ञापन

बागपत: यूपी के बागपत में बडौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

बडौत कोतवाल हरेराम सिंह के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस्लामपुर घसौली गांव निवासी रहीस (45) अपनी पत्नी संजीदा (42) के साथ अमीनगर सराय गया था. दोपहर बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था. जब वह दिल्ली हाईवे पर बावली गांव में छछरपुर मार्ग के पास पहुंचे तो बडौत से शामली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola