अब ताजमहल व आगरा के लिए 370 करोड़ के बड़े प्लान के साथ सामने आये योगी आदित्यनाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2017 4:13 PM

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल पर दिये गये विवादास्पद बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया. एक ही बात मायने रखती है कि ताज भारत माता के सपूतों की खून पसीने की कमाई से बना […]

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल पर दिये गये विवादास्पद बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया. एक ही बात मायने रखती है कि ताज भारत माता के सपूतों की खून पसीने की कमाई से बना है. योगी 26 अक्तूबर को ताज नगरी आगरा जायेंगे और वहां पर्यटन की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर में कहा, यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया. ताज भारत माता के सपूतों की खून पसीने की कमाई से बना है. यह ऐतिहासिक धरोहर पूरी दुनिया में अपने वास्तु के लिए मशहूर है और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

खासतौर पर पर्यटन की दृष्टि से यह हमारी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा, यह उत्तर प्रदेश सरकार का दायित्व है कि वहां जाने वाले पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधायें मुहैया कराये. मैं स्वयं 26 अक्तूबर को आगरा जाऊंगा. हमने आगरा के लिए 370 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई है. योगी ने कहा, हमारी सरकार पर्यटन विकास की योजनाओं पर काम कर रही है. सरकार कालिंजर किले, झांसी के रानी लक्ष्मीबाई किले और चुनार के किले के विकास के लिए भी योजनाएं बना रही है.

इधर, लखनऊ में प्रमुख सचिव (सूचना और पर्यटन) अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को आगरा और ताजमहल जायेंगे और वहां पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आगरा के किले भी जायेंगे तथा इसके अलावा आगरा जिले की अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. गौरतलब है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने कल 17 वीं सदी में बने ताजमहल पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि इतिहास दोबारा लिखा जायेगा और मुगल बादशाहों का नाम हटा दिया जायेगा.

सोम के मेरठ में दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुसलीमीन :एआईएमआईएम: के नेता और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर सरकार इन्हें गद्दार मानती है तो वह इन ऐतिहासिक धरोहरों पर न जाये. भाजपा विधायक सोम का बयान तब आया जब कहा जा रहा था कि योगी सरकार ने पर्यटन विभाग की पुस्तिका से ताजमहल का नाम पर्यटन क्षेत्रों की सूची से कथितरूप से हटा दिया गया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि 370 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजनाएं प्रस्तावित है, जिसमें से 156 करोड़ रुपये की परियोजनाएं आगरा और ताजमहल के आसपास के सौंदर्यीकरण के लिए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola