लखनऊ में आशियाने का सपना होगा पूरा, 24 सितंबर को लॉन्च होंगी वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाएं
24 सितंबर को लॉन्च होंगी वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाएं (Ai Image)
Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी. 24 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिससे करीब 6000 भूखंड उपलब्ध होंगे.
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे नागरिकों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) एक बड़ा तोहफा लाने जा रहा है. आगामी 24 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर की दो विशाल आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर की आधिकारिक शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही लगभग 6,000 आवासीय भूखंडों का पंजीकरण प्रारंभ हो जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा एक्सप्रेसवे के समीप पार्क व्यू, लेक व्यू और ऐशबाग स्क्वायर समेत पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास भी करेंगे.
विभिन्न आय वर्गों के लिए उपलब्ध होंगे भूखंड, 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट से शुरू होगी कीमत
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 6580 एकड़ में फैली वरुण विहार योजना में 1926 भूखंड बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिनकी दर 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई है. वहीं, सीतापुर रोड पर 3600 एकड़ में विकसित नैमिष नगर योजना में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से 1084 भूखंडों का आवंटन होगा. इन योजनाओं में 72 से 450 वर्ग मीटर तक के प्लॉट 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे.
काकोरी में कार्यक्रम स्थल की तैयारियां तेज, दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
उद्घाटन समारोह को लेकर काकोरी स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. एलडीए द्वारा आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 12 गांवों की भूमि अधिग्रहित कर किसानों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है. समारोह स्थल पर समतलीकरण का कार्य जारी है और आगंतुकों के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं. इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोगों के बैठने के लिए भव्य पंडाल सजाया जा रहा है, जिससे आवासीय विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
Must Read: प्रयागराज में 24 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 3000 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए