लखनऊ में आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा 650 मीटर लंबा आरओबी, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन...
दिलकुशा क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण से पहले बदली गई यातायात व्यवस्था
Lucknow Traffic Update:लखनऊ के दिलकुशा क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते आज से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। यह डायवर्जन लगभग 650 मीटर लंबे आरओबी के पूरा होने तक लागू रहेगा, जिससे लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
Lucknow Traffic Update: लखनऊ में दिलकुशा क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों के लिए आज से रास्ता बदल जाएगा. चार लेन के आरओबी का काम शुरू होने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है. करीब 650 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के तैयार होने के बाद लगभग तीन लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. सबसे बड़ा असर लालबत्ती और कटाई पुल पर दिखने वाले जाम पर पड़ सकता है.
आज से लागू होगा डायवर्जन
विक्रमादित्य मार्ग स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 यानी दिलकुशा क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की तैयारियां शुरू हो रही हैं. निर्माण में आने वाली बाधाओं को हटाने के लिए आज से यातायात व्यवस्था बदलेगी. पिपराघाट से गौतमपल्ली जाने वाले वाहन दिलकुशा तिराहे से बाएं मुड़कर कटाई पुल, लालबागी चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा होते हुए आगे जाएंगे. अर्जुनगंज से आने वाले वाहन भी दिलकुशा तिराहे से सीधे गौतमपल्ली नहीं जा सकेंगे.
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
अर्जुनगंज मार्ग से दिलकुशा तिराहे की ओर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा. वहीं बंदरियाबाग चौराहे से दिलकुशा तिराहे की ओर जाने वाला यातायात सीधे नहीं जा सकेगा. ऐसे वाहनों को बैंडीखेड़ा चौराहे से बाएं मुड़कर कटाई पुल तिराहा और दिलकुशा चौराहा होते हुए पिपराघाट या अर्जुनगंज बाजार की ओर जाना होगा. डायवर्जन को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं.
आरओबी से तीन लाख लोगों को राहत
दिलकुशा क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से लालबत्ती चौराहे के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. क्रॉसिंग बंद होने पर हजरतगंज से सुलतानपुर रोड जाने वाला यातायात अक्सर कटाई पुल की ओर बढ़ता है. इससे लालबत्ती और कटाई पुल के आसपास दबाव बढ़ जाता है. आरओबी बनने के बाद वाहन दिलकुशा क्रॉसिंग की ओर से सीधे सुलतानपुर रोड की तरफ निकल सकेंगे. इससे इन प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सकता है.
Also Read: दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट में! बुलेट ट्रेन से लखनऊ-वाराणसी तक होगा सफर, जानिए पूरा रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए