कानपुर मे लव मैरेज का खौफनाक अंत, चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह, रजिस्टर में मिले नंबर से परिजनों तक पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस

घटना की जांच करती पुलिस

UP News: कानपुर के बर्रा सात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय सौरभ सविता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. दोनों चचेरे भाई-बहन थे और परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा सात इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 23 वर्षीय सौरभ सविता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का माना जा रहा है.

तीन साल का प्रेम, रिश्ते में थे चचेरे भाई-बहन

पुलिस के अनुसार सौरभ और शालिनी रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे. दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में लगातार विवाद होता रहा. करीब चार महीने पहले दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद मामला सचेंडी थाने तक पहुंचा था. चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें वापस भेज दिया था.

परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी कोर्ट मैरिज

पुलिस की समझाइश के अगले ही दिन दोनों ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं रहने लगे. करीब पांच दिन पहले वे दिल्ली से लौटकर कानपुर के बर्रा सात इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे.

रोशनदान से दिखा फंदे पर लटका शव, खुला सनसनीखेज मामला

मंगलवार दोपहर पहली मंजिल पर रहने वाली महिला नीलम छत पर कपड़े सुखाने जा रही थीं. इसी दौरान रोशनदान से उन्होंने दूसरी मंजिल के कमरे में सौरभ को फंदे से लटका देखा. उन्होंने तत्काल मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो चटाई पर शालिनी का शव पड़ा मिला. उसके गले पर कपड़े से कसने के निशान थे, जबकि सौरभ का शव फंदे से लटका हुआ था.

रजिस्टर में मिले नंबर से परिजनों तक पहुंची पुलिस

कमरे में मिले एक रजिस्टर पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे. इनमें शालिनी के मौसा कृष्ण कुमार सविता का नंबर भी था. पुलिस ने उसी नंबर पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी. बाद में शालिनी के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की.

डेढ़ घंटे पहले तक सब कुछ था सामान्य

शालिनी के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी और दामाद से फोन पर बात हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों बिल्कुल सामान्य लग रहे थे. ऐसे में कुछ ही देर बाद ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गया, इसे लेकर परिवार भी हैरान है.

दिल्ली से लौटने की बताई थी वजह

परिजनों के अनुसार प्रेम विवाह के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे. पांच दिन पहले शालिनी ने फोन कर बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह कानपुर लौट रही है. इसके बाद दोनों बर्रा सात में किराये के मकान में रहने लगे थे.

सोमवार शाम साथ घूमने निकले थे दोनों

मकान में रहने वाली महिला नीलम ने पुलिस को बताया कि दोनों हाल ही में यहां रहने आए थे. सोमवार शाम दोनों साथ में कहीं घूमने गए थे और करीब दो घंटे बाद वापस लौटे थे. रात या अगले दिन किसी तरह की कहासुनी या चीख-पुकार की आवाज किसी ने नहीं सुनी.

मोबाइल और सोशल मीडिया की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शालिनी के गले पर गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले हैं. प्रथम दृष्टया मामला पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है. साथ ही दोनों परिवारों के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Also Read: नोएडा में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं से ठगी; मास्टरमाइंड 'श्वेता उर्फ प्रिया' समेत 6 गिरफ्तार


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola