चार दिन, 150 से ज्यादा कैमरे और फिर खुला झांसी में छात्र की हत्या का राज, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिपाही समेत 8 गिरफ्तार (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी छात्र परवेज अली की सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है. ड्रग्स तस्करी से जुड़े पैसों के विवाद में छात्र को अगवा कर बेरहमी से पीटा गया. इस मामले में एक सिपाही समेत आठ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

विज्ञापन

Jhansi Student Parvez Murder: उत्तर प्रदेश के झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक छात्र की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक ऐसा सच सामने लाया है जिसने सबको चौंका दिया है. ड्रग्स तस्करी की वसूली के विवाद में बीए एलएलबी के छात्र परवेज अली को पहले अगवा किया गया और फिर बेरहमी से पीटकर उसकी जान ले ली गई. इस जघन्य हत्याकांड में प्रेमनगर थाने के एक सिपाही समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है.

विज्ञापन

घायल हालत में मिला था परवेज, अस्पताल में हुई मौत

एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात परवेज घायल अवस्था में नगरा हाट मैदान में मिला था. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जांच के दौरान उसके शरीर पर दांत से काटने के निशान भी मिले. पुलिस की जांच में सामने आया कि परवेज ड्रग्स तस्करी करता था. इसी के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई.

चार दिन की जांच में खंगाले 150 से ज्यादा कैमरे

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए चार दिन तक लगातार छानबीन की. इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले गए. जांच के आधार पर पुलिस ने बड़ाबाजार निवासी प्रियांशु उर्फ प्रयांश, जुगियाना निवासी जय श्रीवास्तव उर्फ अमन, साहिल मिश्रा, शनि नामदेव, बंगला घाट गोपाल की बगिया निवासी भूपेंद्र वंशकार, लक्ष्मीपुर कॉलोनी निवासी यश शिवहरे उर्फ बिट्टू और तलैया मोहल्ला निवासी अर्शिल खान को हिरासत में लिया.

तीन कार और सात मोबाइल फोन बरामद

पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. घटना में इस्तेमाल की गई तीन कार और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सिपाही आशीष सिंह बांदा के तिंदवारी रोड का रहने वाला है. मामले में सिपाही की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

Must Read- जमीन की हवस में अंधा हुआ दरिंदा, कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार से बिछाईं मां-बहन की लाशें, पूरे इलाके में हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola