दो बच्चों के साथ महिला ने किया आत्मदाह, कोरोना मरीज समझ कोई बचाने नहीं आया

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 4:43 AM

विज्ञापन

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया. महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली. वह चीखती रही और पड़ोसियों ने कोरोना मरीज समझकर बचाने की कोशिश नहीं की. चीख सुनकर पति घर से बाहर निकला, तब तक […]

विज्ञापन

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया. महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली. वह चीखती रही और पड़ोसियों ने कोरोना मरीज समझकर बचाने की कोशिश नहीं की. चीख सुनकर पति घर से बाहर निकला, तब तक मां-बेटे लपटों में घिर चुके थे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.बुलंदशहर के बरोली गांव निवासी विक्रम रोहतक में एक कंपनी में काम करता है. लॉकडाउन की वजह से वह अभी अपने घर आया था. किसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ.

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विक्रम की पत्नी पुष्पा (30) ने खुद पर और अपने 5 व 7 साल के बच्चे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. झगड़े की वजह से विक्रम घर के अंदर ही था. बाहर हुआ घटनाक्रम आसपास के कई लोग देख रहे थे. उन्होंने पुष्पा और उनके दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की.बाद में पता चला कि आसपास के लोगों ने परिवार को कोरोना का मरीज समझकर पास जाने की जहमत नहीं उठाई.

पुष्पा की चीख और लोगों का शोर सुनकर विक्रम घर से बाहर निकला तब तक पत्नी और बच्चे आग की लपटों में घिर चुके थे. उसने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गयी. सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि महिला के मायकेवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर उसके पति विक्रम को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola