खनन विभाग ने ट्रक सीज कर मुख्य मार्ग पर छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहतवार : सहतवार से चांदपुर बंधे तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर खनन विभाग ने ही अतिक्रमण कर लिया है. यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है. इस सड़क पर पेट्रोल पंप और महाविद्यालय के साथ ही अनेक छोटे-बड़े विद्यालय हैं. इस मार्ग पर सहतवार थाने के ठीक सामने खनन विभाग ने बालू […]
विज्ञापन
सहतवार : सहतवार से चांदपुर बंधे तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर खनन विभाग ने ही अतिक्रमण कर लिया है. यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है. इस सड़क पर पेट्रोल पंप और महाविद्यालय के साथ ही अनेक छोटे-बड़े विद्यालय हैं. इस मार्ग पर सहतवार थाने के ठीक सामने खनन विभाग ने बालू लदे ट्रकों को सीज कर के रोड के किनारे खड़ा कर दिया है. बरसों से खड़े ट्रकों की वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है.
विज्ञापन
राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मेन रोड होने के कारण हमेशा वाहनों की भीड़ रहती है और पैदल यात्रियों को जाम में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. पुलिस का कहना है कि खनन विभाग ट्रकों को सीज करके रोड के किनारे खड़ा कर देने के बाद अपना पल्ला झाड़ लेता है. वहीं इसके चलते रोड से गुजरने वाले वाहन और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन