पुिलस ने शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मशरक : पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकटी भिखम गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराबियों को पकड़ा. पुलिस वाहन देखकर धंधेबाज शराब की गैलेन झाड़ी में फेककर फरार हो गया. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर सअनि राम भगत प्रसाद समकालीन अभियान के क्रम में जैसे ही सोनौली गांव […]

विज्ञापन

मशरक : पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकटी भिखम गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराबियों को पकड़ा. पुलिस वाहन देखकर धंधेबाज शराब की गैलेन झाड़ी में फेककर फरार हो गया. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर सअनि राम भगत प्रसाद समकालीन अभियान के क्रम में जैसे ही सोनौली गांव पहुंचे तो सूचना मिली कि सिकटी भिखम गांव में अशोक चौधरी शराब की बिक्री कर रहे हैं और कुछ लोग शराब की नशे में शोर गुल कर आसपास के लोगों को परेशान कर रहे हैं.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस वाहन देख धंधेबाज फरार हो गया. मौके से पुलिस ने नशे की हालत में स्थानीय संतोष कुमार सिंह, मनोज साह और धर्मदेव सिंह को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति के अलावा फरार धंधेबाज को अभियुक्त बनाया है.
शराब के साथ गिरफ्तार पांच को भेजा जेल
मांझी. पुलिस द्वारा जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शराब लोडेड ट्रक व कार जब्त करने के साथ ही चालक समेत गिरफ्तार पांचों को गहन पूछ-ताछ के बाद जेल भेज दिया गया. जिनमें हरियाणा सोनीपत के सतीश सिंह, चालक राम निवास, सुमित कुमार व झझर हरियाणा के सरमौध व नबीगंज सीवान के शत्रुघ्न यादव शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola