अयोध्या : राम मंदिर में बड़ा बदलाव, खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब सामान्य कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

Updated:
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर

UP News: अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. VIP/विशेष पास सिस्टम को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

UP News: अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए VIP/विशेष पास सिस्टम पूरी तरह समाप्त कर दिया है. अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से कोई विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी.

क्या बदली नई व्यवस्था?

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार से भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद उसी क्रम में मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे. इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति, विशेष पास या अलग प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी.

पहले कैसे होती थी राम दरबार की दर्शन व्यवस्था?

अब तक राम दरबार के दर्शन केवल विशेष पास के जरिए ही कराए जाते थे. सीमित संख्या में पास जारी होने के कारण कई श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था. इससे दर्शन व्यवस्था को लेकर असुविधा भी होती थी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का उद्देश्य दर्शन व्यवस्था को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के रामलला के साथ-साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे.

श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ

नई व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालुओं को अब विशेष पास बनवाने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. सामान्य कतार में दर्शन करने वाले सभी भक्तों को राम दरबार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और समान होगी.

Also Read: अब बस में चढ़ने से पहले नहीं काटना पड़ेगा टिकट, जानिए आपकी बुज़ुर्ग माँ-दादी के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola